Uncategorized
त्योहारों को लेकर सिद्धार्थनगर पुलिस ने की पीस कमेटी की बैठक

सिद्धार्थनगर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए थाना सिद्धार्थनगर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, डी.जे. संचालकों, पत्रकारों एवं ग्राम प्रहरियों ने हिस्सा लिया।
प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बैठक में मौजूद लोगों को शासन एवं उच्चाधिकारियों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों और गाइडलाइन से अवगत कराया। साथ ही सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई।
बैठक पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर/सहायक पुलिस अधीक्षक विश्वजीत सौरयान के निर्देशन में आयोजित हुई।




