Uncategorized
दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर शोहरतगढ़ पुलिस ने की पीस कमेटी की बैठक

सिद्धार्थनगर। आगामी श्री दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शोहरतगढ़ थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने की।
बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, डी.जे. संचालकों, पत्रकारों एवं ग्राम प्रहरियों ने भाग लिया। क्षेत्राधिकारी ने सभी से त्योहार के दौरान पुलिस-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। साथ ही डी.जे. एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का संचालन न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप करने के लिए अवगत कराया गया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ शेषमणि सहित थाना पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।




