Uncategorized
सिद्धार्थनगर: तेज बारिश और हवा से सड़क पर गिरा पेड़, पुलिस ने तत्काल खुलवाया मार्ग

सिद्धार्थनगर। तेज बारिश और हवा के कारण जोगिया-पकड़ी मुख्य मार्ग पर बबूल का पेड़ गिर गया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही जोगिया उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने वन विभाग से समन्वय कर ग्रामीणों की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ को हटवाया और मार्ग को यातायात के लिए सुचारु कराया। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।




