ट्रांसफार्मर प्लेट चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, 74 प्लेट बरामद

महराजगंज। थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने ट्रांसफार्मर से प्लेट चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से 74 अदद चोरी की ट्रांसफार्मर प्लेट बरामद हुई हैं।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में पुरन्दरपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर 2026 को मनिकौरा प्रेशर सिंचाई प्रणाली पर स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर से प्लेट चोरी होने के मामले में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मुकेश कुमार शुक्ला की तहरीर पर थाना पुरन्दरपुर में मु0अ0सं0 224/2026 दर्ज किया गया था। मामले में BNS की धारा 303(2), 324(3), 317(2) एवं विद्युत अधिनियम की धारा 136(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि 23 सितंबर 2026 को मनिकौरा के पास से मुकदमे में वांछित अभियुक्त डोलई साहनी पुत्र हरिश्चंद्र साहनी, निवासी लोटनडीह, थाना लोटन, जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 74 ट्रांसफार्मर प्लेट बरामद हुईं। आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश झा, कांस्टेबल रामजनम वर्मा, कांस्टेबल जयन्त यादव एवं कांस्टेबल सौरभ जायसवाल।




