Uncategorized
टप्पेबाजी करने वाली शातिर महिलाएं गिरफ्तार,माल बरामद

महराजगंज : थाना घुघली पुलिस द्वारा टप्पेबाजी करने की घटनाओं में संलिप्त दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। आरोपी रानी व अरिता के पास से पुलिस ने एक जोड़ी पाजेब ,दो जोड़ी पायल एवं एक जोड़ी बिछिया ( सफेद धातु ) बरामद किया है पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि हम लोग सुनियोजित तरीके से घटनाओं को अंजाम देती है,वही गिरफ्तार महिलाओं को पुलिस हिरासत में लेकर कार्यवाही में जुटी है।




