Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

थाना सिन्दुरिया और महिला थाना का अर्धवार्षिक निरीक्षण, जनसुनवाई व महिला सुरक्षा पर जोर

महराजगंज। अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और थाना स्तर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम ने थाना सिन्दुरिया एवं महिला थाना का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीओ सदर ने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, मालखाना, बैरक, मेस, शस्त्रागार और महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। उन्होंने त्योहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर और बीट सूचना रजिस्टर समेत विभिन्न अभिलेखों की समीक्षा कर उन्हें नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए।
क्षेत्राधिकारी ने जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए फरियादियों की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। महिला सुरक्षा के मद्देनजर महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली पीड़िताओं एवं महिला आवेदकों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव और मालखाने में रखे माल-मुकदमाती के उचित रखरखाव व शीघ्र निस्तारण पर भी जोर दिया गया।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रि गश्त, सघन चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश पुलिसकर्मियों को दिए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित थाना प्रभारियों समेत पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!