Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़िता को मिली राहत, इटवा पुलिस ने लौटाए ₹2,000

सिद्धार्थनगर। थाना इटवा साइबर सेल ने साइबर ठगी की शिकार एक महिला की फंसी हुई धनराशि सफल प्रयासों से वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस की तत्परता और बैंक के समन्वय से पीड़िता के खाते में ₹2,000 की राशि वापस करा दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण एवं रिकवरी अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, 27 मार्च 2025 को थाना इटवा क्षेत्र की निवासी शालिनी कुमारी ने एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर शिकायत संख्या 33103250036084 के माध्यम से वित्तीय साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत पर थाना इटवा साइबर सेल ने बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की। इसके परिणामस्वरूप 18 जुलाई 2026 को एमआरएम (MRM) पोर्टल के माध्यम से ठगी गई ₹2,000 की धनराशि पीड़िता के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। राशि वापस मिलने पर पीड़िता ने इटवा पुलिस का आभार व्यक्त किया।

सराहनीय कार्य करने वाली साइबर टीम:

  • प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र
  • साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह
  • कांस्टेबल विपुल राय
  • कांस्टेबल सतीश गौड़
  • महिला कांस्टेबल श्रीयंका सिंह
  • महिला कांस्टेबल मंजू चौहान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!