Uncategorized

पति-पत्नी के बीच सुलह: मिशन शक्ति टीम की काउंसलिंग से परिवार फिर हुआ एकजुट

सिद्धार्थनगर। थाना मोहाना की मिशन शक्ति टीम ने एक बार फिर परिवार को टूटने से बचाते हुए पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी विवाद का सफलतापूर्वक समाधान कराया। प्रभावी काउंसलिंग के बाद दोनों ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने की सहमति जताई और उन्हें एक साथ विदा किया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के नेतृत्व, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई शनिवार, 18 जुलाई 2026 को की गई।

जानकारी के अनुसार, सरिता पत्नी शक्तिमान, निवासी बेल्टीकर टोला घिरौली, थाना मोहाना, ने थाना मोहाना में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पति से कहासुनी के कारण दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना मोहाना की मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों की विस्तार से काउंसलिंग की। समझाइश और संवाद के माध्यम से पति-पत्नी के बीच की गलतफहमियां दूर कराई गईं, जिसके बाद दोनों ने साथ रहने का निर्णय लिया।

इस सफल काउंसलिंग में मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक सुनील सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद भारती तथा रिक्रूट महिला कांस्टेबल काजल अग्रहरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस पहल से एक परिवार बिखरने से बच गया और दोनों को खुशी-खुशी एक साथ विदा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!