कोल्हुई में 8 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में केस दर्ज

महराजगंज। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने रविवार को एक महिला को 8 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार महिला की पहचान अमेरिका (57 वर्ष), पत्नी विजय शंकर उर्फ मटेलू, निवासी ग्राम मैनहवा, टोला इन्दरजोत, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 8 लीटर कच्ची शराब बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस ने बरामदगी के संबंध में थाना कोल्हुई में मु0अ0सं0 148/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राज कुमार, उपनिरीक्षक रविकान्त सिंह, हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार सिंह, कांस्टेबल आकाश कुमार खरवार और महिला कांस्टेबल आकांक्षा मिश्रा शामिल रहीं।




