Uncategorized

मोहाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, नेपाली नागरिक गिरफ्तार

मोहाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, नेपाली नागरिक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं का अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक एंड्रायड मोबाइल फोन, एक मास्टर चाबी और 90 रुपये नेपाली करेंसी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को मोहाना थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमे और शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चोरी के मामले में प्रकाश में आए अभियुक्त समीर अन्सारी पुत्र मुजीब अन्सारी, निवासी रेहरा, थाना तौलिहवा, जनपद कपिलवस्तु, नेपाल को माधोपुर जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह साप्ताहिक बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों से मास्टर चाबी की मदद से दोपहिया वाहन चोरी करता था। चोरी के वाहनों को नेपाल ले जाकर उनकी नंबर प्लेट बदलने के बाद बेच देता था।

बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में बीएनएस की अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की।

बरामदगी:

  • 02 चोरी की मोटरसाइकिल
  • 01 एंड्रायड मोबाइल फोन
  • 01 मास्टर चाबी
  • 90 रुपये नेपाली करेंसी

गिरफ्तार करने वाली टीम: थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी ककरहवा उ0नि0 अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल उमेश कुमार, मनोज कुमार, आत्मानन्द यादव और कांस्टेबल अनुराग तिवारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!