Uncategorized

भिटौली पुलिस की बड़ी कामयाबी, चोरी-नकबजनी के चार वांछित आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज। भिटौली पुलिस ने चोरी और नकबजनी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 20/21 अगस्त 2026 की रात ग्राम सभा बाँसपार नूतन स्थित ग्राम सचिवालय में चोरी की घटना हुई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए भिटौली पुलिस टीम ने चार वांछित अभियुक्तों को नौनिया टोला चौराहे से जमुनिया जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर 21/22 अगस्त की रात धर्मपुर गंगराई नहर रोड स्थित झाड़ियों के पास से ग्राम सचिवालय से चोरी किए गए सामान बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू कुमार (22), कन्हई राजभर (20), बृजेश यादव (22) और दिलीप चौहान उर्फ टमाटर (22) के रूप में हुई है। सभी आरोपी महराजगंज जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो बैटरी, एक इनवर्टर, एक सीपीयू, एक मॉनिटर और एक कीबोर्ड बरामद किया। इसके अलावा एक अन्य मामले से संबंधित पीली धातु की एक जोड़ी कान की झुमकी भी बरामद की गई।

पुलिस के मुताबिक, चारों आरोपियों के खिलाफ भिटौली थाने में मुकदमा संख्या 174/26 के तहत बीएनएस की धारा 305(ए), 331(4) में कार्रवाई की गई है। वहीं आरोपी दिलीप चौहान के खिलाफ मुकदमा संख्या 140/26, धारा 318(4) बीएनएस के तहत भी कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी बताया है, जिसमें भिटौली, श्यामदेउरवा और पनियरा थानों में चोरी समेत अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक रविकान्त निगम, उपनिरीक्षक कृष्णानन्द तिवारी सहित भिटौली पुलिस टीम के अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा की गई। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!