Uncategorized
24 घंटे में अपहृत बालक सकुशल बरामद, कोल्हुई पुलिस की त्वरित कार्रवाई

महराजगंज। थाना कोल्हुई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत बालक को मुकदमा दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपहृत एवं पीड़ित व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
थाना कोल्हुई में मु0अ0सं0 0129/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल सुरागकशी शुरू कर लगातार बालक की तलाश की। पुलिस की सक्रियता के चलते बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया।
बरामदगी के बाद पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
– उ0नि0 पंकज सिंह, थाना कोल्हुई
– का0 आशुतोष कुमार, थाना कोल्हुई




