परसामलिक पुलिस ने 5 बोरी भारतीय यूरिया खाद की बरामद, कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत परसामलिक पुलिस ने 5 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की है। बरामद खाद को कस्टम कार्यालय नौतनवां भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवां बसंत सिंह के नेतृत्व में थाना परसामलिक पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को शाम करीब 4:40 बजे थाना परसामलिक क्षेत्र के बहद ग्राम खैरहवा दूबे से पुलिस टीम ने 5 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की। बरामद खाद के संबंध में धारा 113 कस्टम्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे अग्रिम आवश्यक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवां भेजा जा रहा है।
बरामदगी
– 5 बोरी भारतीय यूरिया खाद
– धारा 113 कस्टम्स एक्ट के तहत कार्रवाई
बरामदगी करने वाली टीम
– कांस्टेबल रामप्रवेश गौड़, थाना परसामलिक
– कांस्टेबल लालजी यादव
– कांस्टेबल सुजीत निर्मल




