कोल्हुई थाने में डीजे संचालकों व आयोजकों के साथ बैठक, अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश

महराजगंज कोल्हुई। आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कोल्हुई थाना परिसर के आगंतुक कक्ष में डीजे संचालकों और पूजा आयोजकों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में
उपजिलाधिकारी फरेंदा प्रेमशंकर पांडेय,
क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा, थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह सहित थाना पुलिस के दरोगा, सिपाही और विभिन्न पूजा समितियों के आयोजक मौजूद रहे।
अधिकारियों ने डीजे संचालकों और आयोजकों को शासन एवं न्यायालय के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए निर्धारित ध्वनि सीमा में ही डीजे बजाने के निर्देश दिए। साथ ही जुलूस और शोभायात्रा के दौरान ऐसे गाने न बजाने की हिदायत दी गई, जिससे किसी समुदाय की भावनाएं आहत हों या कानून-व्यवस्था प्रभावित हो।
अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मौजूद आयोजकों और डीजे संचालकों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग का भरोसा दिलाया।




