Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर महराजगंज में चला विशेष सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान

महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल क्षेत्रों में थाना पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, बाजार, होटल, ढाबा, प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों तथा अन्य संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग की।

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच, होटल-ढाबों में सत्यापन तथा सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। पुलिस टीमों ने प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी।

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन से संवाद कर स्वतंत्रता दिवस के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। वहीं, जनपद के महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सतर्कता बढ़ाते हुए लगातार निगरानी की जा रही है।

महराजगंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस का विशेष सुरक्षा अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!