₹25 हजार का इनामी गैंगस्टर अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपदीय एसओजी और थाना भवानीगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी गैंगस्टर एक्ट के ₹25,000 के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, 13 अगस्त 2026 को एसओजी, सर्विलांस सेल और थाना भवानीगंज की संयुक्त टीम ने थानाक्षेत्र के बिथरिया तिराहे से वांछित अभियुक्त मोहम्मद आरिफ पुत्र जुम्मन अहमद, निवासी भरवटिया मुस्तकहम, थाना डुमरियागंज, जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त थाना डुमरियागंज में दर्ज मु0अ0सं0-26/2026, धारा 2(ख)(1), 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट से संबंधित ₹25,000 का इनामी वांछित बताया गया है।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह, एसओजी प्रभारी चन्द्रकान्त पाण्डेय, सर्विलांस सेल प्रभारी हरेंद्र चौहान सहित एसओजी, सर्विलांस सेल और थाना भवानीगंज के पुलिसकर्मी शामिल रहे।




