Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

महराजगंज में यूरिया खाद तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

नौतनवां। अवैध यूरिया खाद की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना नौतनवां पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 08 गठ्ठर और 02 बोरी यूरिया खाद बरामद की। मौके से 06 साइकिल और एक मोटरसाइकिल (UP56 AB 4311) भी बरामद की गई है।

पुलिस ने मामले में 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद खाद और वाहनों को कब्जे में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में नेपाल राष्ट्र के रुपंदेही और लुंबिनी जिले के रहने वाले लोगों के साथ-साथ नौतनवां और सोनौली क्षेत्र के आरोपी भी शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलेश लोध, संदीप कुर्मी, दुर्गेश चौधरी, ध्रुप लोध, बृहानन्द तेली, मनोज चौधरी और नागेश्वर के रूप में हुई है।

बरामदगी

08 गठ्ठर यूरिया खाद

02 बोरी यूरिया खाद

06 साइकिल

01 मोटरसाइकिल — UP56 AB 4311

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रोहित कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रामनिवास यादव, कांस्टेबल प्रयाग कुमार ओझा और कांस्टेबल ऋतिक सिंह शामिल रहे।

सीमा क्षेत्र में यूरिया खाद की लगातार हो रही तस्करी के बीच नौतनवां पुलिस की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!