Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम, 4 बोरी यूरिया और 2 साइकिल बरामद

महराजगंज। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय बरगदही के पास से 04 बोरी भारतीय यूरिया खाद और 02 इस्तेमाल की गई साइकिलें बरामद की हैं। बरामद यूरिया को नेपाल ले जाने के लिए तस्करी की नीयत से रखा गया था।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नौतनवां बसंत सिंह के पर्यवेक्षण में सोनौली पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

बरामद 04 बोरी यूरिया में प्रत्येक बोरी का वजन 45 किलोग्राम, यानी कुल 180 किलोग्राम यूरिया खाद है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली 02 साइकिलें भी बरामद की गईं।

बरामदगी के संबंध में थाना सोनौली में मु0अ0सं0 निल/2026, धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए बरामद माल को कस्टम कार्यालय नौतनवां भेज दिया गया है।

बरामदगी का विवरण

  • भारतीय यूरिया खाद: 04 बोरी, कुल 180 किलोग्राम
  • इस्तेमाल की गई साइकिल: 02

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

  • उ0नि0 अभिषेक जायसवाल, थाना सोनौली
  • का0 ऋषिमुनि राय, थाना सोनौली
  • का0 अवनीश यादव, थाना सोनौली
  • का0 बृजेश कुमार, थाना सोनौली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!