नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, नेपाल निवासी अभियुक्त को मोहाना पुलिस ने भेजा जेल

सिद्धार्थनगर। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान (आईपीएस) के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार थाना मोहाना में दर्ज मु0अ0सं0 124/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज मामले में वांछित अभियुक्त इमरान मिया पुत्र निजाबुद्दीन, निवासी दूबे थुमहवा, थाना रोहिनिहवा, जिला रुपन्देही (नेपाल) को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक शेषनाथ सिंह यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार तथा कांस्टेबल संदीप पासवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




