Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

बलात्कार के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की कार्रवाई

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बृजमनगंज पुलिस ने बलात्कार के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना बृजमनगंज में मु.अ.सं. 189/2026 के तहत धारा 64 एवं 115(2) बीएनएस में नीरज पाण्डेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नीरज पाण्डेय (25 वर्ष) पुत्र ओमकार पाण्डेय, निवासी ग्राम महुलानी, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, उपनिरीक्षक आलोक यादव, हेड कांस्टेबल नन्दलाल चौरसिया, कांस्टेबल संदीप गौतम, राहुल तिवारी तथा हृदयराम यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!