Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

महराजगंज: ठूठीबारी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, सोलर पैनल व बैटरियां बरामद

महराजगंज के ठूठीबारी थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल अनावरण करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 4 ईस्टमैन बैटरियां, 5 सोलर पैनल, 2 मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशानुसार ठूठीबारी पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मु0अ0सं0 109/26 (धारा 331(4), 305(a) बीएनएस) का सफल खुलासा किया।

गिरफ्तार आरोपी

तबरेज अंसारी (21 वर्ष), निवासी जमुईकला, थाना ठूठीबारी

चन्द्रशेखर साहनी (21 वर्ष), निवासी कटका, थाना निचलौल

बलराम दुबे (24 वर्ष), निवासी जमुईकला, थाना ठूठीबारी

बरामदगी

4 बैटरियां (Eastman कंपनी)

5 सोलर पैनल (PV Power Tech कंपनी)

2 मोबाइल फोन

स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP56BH5970)

 

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव, उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव समेत ठूठीबारी थाने की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!