Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, 2 बोरी यूरिया और बाइक के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को एक और सफलता मिली है। सीमा चौकी लोहटी की नाका पार्टी ने 2 बोरी यूरिया खाद, एक मोटरसाइकिल और एक व्यक्ति को पकड़कर सीमा शुल्क विभाग के सुपुर्द करने की कार्रवाई की है।

एसएसबी के अनुसार, 04 अगस्त 2026 को सीमा चौकी लोहटी की नाका पार्टी ने सीमा स्तंभ संख्या 563 के समीप एक व्यक्ति को भारत से नेपाल की ओर मोटरसाइकिल पर यूरिया खाद ले जाते हुए संदिग्ध अवस्था में देखा। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल पर लदी 2 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई।

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम तूफानी कुर्मी पुत्र मुकुट नाथ कुर्मी, निवासी ग्राम कमी, पोस्ट भिल्मी, जिला कपिलवस्तु (नेपाल) बताया। बरामद खाद के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर एसएसबी ने 2 बोरी यूरिया खाद, मोटरसाइकिल और आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग, बढ़नी के सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

एसएसबी ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर खाद, नशीले पदार्थ, मानव तस्करी, अवैध मुद्रा, वन्यजीव एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सीमा पर सतर्कता बढ़ाए जाने के कारण तस्करी के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!