Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

नेपाल ले जाई जा रही 135 किलो यूरिया खाद एसएसबी ने पकड़ी, साइकिल समेत एक व्यक्ति हिरासत में

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी खुनवा की स्टैटिक ड्यूटी पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल ले जाई जा रही 135 किलोग्राम यूरिया खाद, एक साइकिल तथा एक व्यक्ति को पकड़ लिया।

एसएसबी के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को सीमा स्तंभ संख्या 556 के समीप एक व्यक्ति साइकिल पर भारत से नेपाल की ओर यूरिया खाद ले जाता दिखाई दिया। संदेह होने पर जवानों ने उसे रोककर तलाशी ली। जांच में साइकिल पर लदी यूरिया खाद की तीन बोरियां बरामद हुईं। प्रत्येक बोरी का वजन 45 किलोग्राम था, जिससे कुल 135 किलोग्राम यूरिया खाद जब्त की गई।

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम सोनू पुत्र श्रीराम, निवासी ग्राम गुजरौलिया, पोस्ट चेतरा, थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर बताया। उसने बताया कि बरामद यूरिया खाद उसे शोहरतगढ़ बाजार में एक अज्ञात व्यक्ति ने दी थी, जिसे वह नेपाल में किसी अन्य अज्ञात व्यक्ति तक पहुंचाने जा रहा था।

एसएसबी ने बरामद तीन बोरी यूरिया खाद और एक साइकिल को जब्ती ज्ञापन एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ अग्रिम कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग, खुनवा को सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

43वीं वाहिनी एसएसबी ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी, मानव तस्करी, नशीले पदार्थों, अवैध मुद्रा, वन्यजीव एवं अन्य प्रतिबंधित सामान की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!