मोहाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, पीड़ित परिवार ने लगाया दबाव बनाने का आरोप

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के रसूलपुर टोला कैथवलिया गांव से चोरी की घटना का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि रात के समय अज्ञात व्यक्ति घर की जंजीर खोलकर अंदर घुसा और एक सेट झाल, एक सेट तरकी तथा 30 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गया।
पीड़ित के मुताबिक, घर के दरवाजे पर जंजीर लगी थी, लेकिन उसमें ताला नहीं लगा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद पीड़ित ने मोहाना थाने में तहरीर देकर मामले की जांच कर चोरी का खुलासा करने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, पीड़ित परिवार ने मोहाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले में कार्रवाई करने के बजाय परिवार पर ही दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर चोरी की घटना का खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, पुलिस की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर चोरी की घटना का खुलासा करती है या नहीं।




