Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

महराजगंज: निचलौल पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

महराजगंज: जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन वज्र” के तहत थाना निचलौल पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में 26 जुलाई 2026 को थाना निचलौल पुलिस टीम ने मु0अ0सं0-204/2026, धारा 64(1), 115(2), 352 एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) से संबंधित वांछित अभियुक्त रजनीश यादव पुत्र दूधनाथ, निवासी ग्राम महेन्द्दापुर, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 22 वर्ष को लक्ष्मीपुर के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

गिरफ्तार अभियुक्त:
रजनीश यादव पुत्र दूधनाथ, निवासी ग्राम महेन्द्दापुर, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 22 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

  1. उपनिरीक्षक सूरज तिवारी
  2. कांस्टेबल आशुतोष कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!