Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

सिद्धार्थनगर: अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

सिद्धार्थनगर: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इटवा पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

थाना इटवा में पंजीकृत मु0अ0सं0-167/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त वीरेन्द्र यादव पुत्र राम नरायन यादव, निवासी सेखुई खुर्द, थाना इटवा, जनपद सिद्धार्थनगर को 26 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर पाण्डेय, कांस्टेबल अमित वर्मा, महिला कांस्टेबल रंजना कोरी और महिला कांस्टेबल साधना यादव शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!