Uncategorized

चोरी की बाइक के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, शोहरतगढ़ पुलिस ने बरामद की डीलक्स मोटरसाइकिल

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बरामदगी के आधार पर बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, थाना शोहरतगढ़ में 26 नवंबर 2026 को मलखान पुत्र विदेशी निवासी ग्राम गंगाराम महदेवा, थाना चिल्हिया ने तहरीर देकर बताया था कि वह कस्बा शोहरतगढ़ स्थित हरिहर पैलेस मैरिज हॉल में काम करता है। इसी मैरिज हॉल में काम करने वाला मुकेश कुमार प्रजापति निवासी रसूलपुर रखियावां, थाना कपिलवस्तु, 23 अक्टूबर 2026 को उसकी डीलक्स मोटरसाइकिल (UP55AY6775) चोरी कर फरार हो गया था।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकेश के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 226/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी।

इसी क्रम में 27 नवंबर को प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा के नेतृत्व में शोहरतगढ़ पुलिस टीम ने प्लाईवुड तिराहे से आरोपी मुकेश कुमार प्रजापति (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2025 में भी सिद्धार्थनगर जनपद में धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चंद्रशेखर चौहान, हेड कांस्टेबल सतीश सिंह, कांस्टेबल मुन्नालाल यादव और कांस्टेबल रामकरन निषाद शामिल रहे।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!