Uncategorized

पियर एजुकेटर बालिकाओं ने संभाली एक दिन की थाना प्रभारी की कमान, फरियादी की सुनी समस्या

कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर), 26 नवंबर 2026।

बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समझ विकसित करने के उद्देश्य से मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान, ब्लॉक बर्डपुर की ओर से पियर एजुकेटर बालिकाओं का एक दिवसीय विभागीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस दौरान बालिकाओं को थाना कपिलवस्तु में एक दिन के लिए थाना प्रभारी की भूमिका निभाने का अवसर मिला।

भ्रमण के दौरान बालिकाओं ने थाने की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों के साथ जनसमस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। इसी बीच एक फरियादी अपनी समस्या लेकर थाने पहुंचा। एक दिवसीय थाना प्रभारी की भूमिका निभा रही बालिका ने थाना प्रभारी श्रीमती साधना चौधरी के मार्गदर्शन में फरियादी की शिकायत सुनी और मामले की जांच के लिए आवश्यक आदेश भी जारी किए।

इसके बाद बालिकाओं ने खंड शिक्षा कार्यालय और बाल कल्याण समिति (CWC) का भी शैक्षणिक भ्रमण किया। यहां उन्हें संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों तथा बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा, अधिकारों और संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।

इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना और उन्हें प्रशासनिक व्यवस्था, निर्णय लेने की क्षमता, नेतृत्व कौशल एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के प्रयासों से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे भविष्य में आत्मनिर्भर, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभा सकेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!