Uncategorized

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, महिला समेत दो घायल

सिद्धार्थनगर। जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। उसका बाजार थाना क्षेत्र के सोहास-उसका मार्ग पर उचहरिया गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक और महिला घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर खड़ा कर फरार हो गया। मृतक और दोनों घायल कुकुरभुकवा गांव, थाना उसका बाजार के निवासी बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही सोहास बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष उसका बाजार जितेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दो अन्य घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!