Uncategorized
सिद्धार्थनगर: अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना पुलिस ने अपहरण से संबंधित मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त निजामुद्दीन अंसारी थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर है। उसके खिलाफ थाना चिल्हिया में मु0अ0सं0 122/26, धारा 87 और 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था।
पुलिस ने अभियुक्त को 20 नवंबर 2026 को गौहनिया बाजार तिराहे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक शारदा प्रसाद और कांस्टेबल चन्द्रजीत यादव शामिल रहे।




