Uncategorized
सिद्धार्थनगर: कपिलवस्तु पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

सिद्धार्थनगर। थाना कपिलवस्तु पुलिस ने न्यायालय से संबंधित मामले में तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार वारंटी प्रभू, रामसवारे और सकुन्तला देवी निवासी बर्डपुर नंबर-7, टोला सिरसिहवा, थाना कपिलवस्तु, जनपद सिद्धार्थनगर हैं। तीनों वाद संख्या 241/2024, धारा 323/427 भादवि से संबंधित वारंटी थे। पुलिस ने तीनों को 20 नवंबर 2026 को उनके गांव से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सदरूल आलमीन, कांस्टेबल जितेंद्र यादव और महिला कांस्टेबल अमिता कुमारी मौर्या शामिल रहीं।




