Uncategorized

महराजगंज पुलिस के 8 आरक्षियों का उपनिरीक्षक पद पर चयन, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने दी बधाई

महराजगंज। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर महराजगंज पुलिस के 8 आरक्षियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतिम परिणाम में जनपद महराजगंज में तैनात 8 आरक्षियों का चयन उपनिरीक्षक पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से महराजगंज पुलिस परिवार में खुशी का माहौल है।

इस गौरवपूर्ण सफलता पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी चयनित आरक्षियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उपनिरीक्षक पद पर चयनित पुलिसकर्मियों की सूची:

1. संदीप कुमार – 112 शाखा

2. प्रिंस कुमार उपाध्याय – थाना कोठीभार

3. हिमांशु मिश्रा – थाना चौक

4. विवेक कुमार – थाना पनियरा

5. संदेश प्रकाश – कोतवाली

6. अमन अली शाह – थाना निचलौल

7. हिमांशु तिवारी – थाना परसामलिक

8. महिला आरक्षी प्राची सिंह – थाना श्यामदेउरवा

पुलिस अधीक्षक ने चयनित पुलिसकर्मियों की सफलता को उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि उपनिरीक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही बेहतर पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था और आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।

आरक्षी से उपनिरीक्षक तक का यह सफर न केवल चयनित पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे महराजगंज पुलिस परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय भी है। उनकी इस सफलता से विभाग के अन्य पुलिसकर्मियों को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

महराजगंज पुलिस परिवार ने सभी चयनित आरक्षियों को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!