Uncategorized
दीपावली और लक्ष्मी पूजा को लेकर खूनुवां चौकी में पीस कमेटी की बैठक, दिए गए आवश्यक निर्देश

सिद्धार्थनगर। आगामी लक्ष्मी पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र की खूनुवां चौकी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में संभ्रांत नागरिकों, मूर्ति आयोजकों, डीजे संचालकों और पटाखा कारोबारियों ने भाग लिया। बैठक में आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने, निर्धारित मानकों के अनुसार डीजे बजाने, मूर्ति विसर्जन के निर्धारित मार्गों का पालन करने और पटाखा दुकानों पर सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित न करने की अपील की गई।




