Uncategorized

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। थाना शोहरतगढ़ में दर्ज मुकदमा संख्या 207/26 के तहत धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं धारा 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त सिम्पू थाना शोहरतगढ़ को 5 नवंबर 2026 को थाना क्षेत्र के चेतिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, कांस्टेबल शशिभूषण सिंह एवं पंकज कुमार यादव शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!