Uncategorized

दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय भेजा

सिद्धार्थनगर। जिले के त्रिलोकपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक कुमार महाजन के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

थाना त्रिलोकपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 178/2026, धारा 64(1), 115(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सुनील थाना त्रिलोकपुर को सिंगारजोत-बलरामपुर बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र, कांस्टेबल नितिन पाठक, आशीष कुमार मौर्य एवं ओंकार प्रजापति शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!