Uncategorized

सिद्धार्थनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 151 लोगों को वापस मिले खोए मोबाइल फोन, कीमत करीब 24 लाख रुपये

सिद्धार्थनगर : जिले में खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर सिद्धार्थनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जनपदीय सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की पुलिस टीम ने संयुक्त प्रयास से 151 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये बताई गई है। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए।

पुलिस के अनुसार, जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें पुलिस कार्यालय और संबंधित थानों में दर्ज कराई गई थीं। मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने सर्विलांस टीम को आवश्यक निर्देश दिए थे। इसके बाद जनपदीय सर्विलांस सेल और थानों में CEIR पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारियों ने लगातार प्रयास कर 151 मोबाइल फोन बरामद किए।

खोया मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे

23 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने बरामद मोबाइल फोन उनके संबंधित धारकों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल धारकों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कई लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल दोबारा मिल पाएगा।

इस दौरान पुलिस ने लोगों को अपने मोबाइल फोन की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही मोबाइल गुम होने की स्थिति में समय से शिकायत दर्ज कराने और आवश्यक प्रक्रिया अपनाने के प्रति जागरूक किया।

इन पुलिसकर्मियों के प्रयास से मिली सफलता

मोबाइल फोन बरामदगी अभियान में उपनिरीक्षक शशिकांत, प्रभारी सर्विलांस सेल सिद्धार्थनगर, मुख्य आरक्षी विवेक कुमार मिश्रा, मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र, मुख्य आरक्षी जनार्दन प्रजापति, आरक्षी संजीव कुमार गोयल और आरक्षी अभिनंदन सिंह की अहम भूमिका रही।

सिद्धार्थनगर पुलिस की इस कार्रवाई से 151 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिले हैं। मोबाइल फोन की बरामदगी से लोगों को आर्थिक राहत मिलने के साथ ही पुलिस के प्रति उनका भरोसा

भी मजबूत हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!