Uncategorized

महराजगंज: टिनशेड तोड़कर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, घरेलू सामान बरामद

चौक पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, आरोपी के कब्जे से चावल, मिक्सर, प्रेस समेत कई सामान बरामद

महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में घर का टिनशेड तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने राज कुमार (26) पुत्र जयप्रकाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से प्रेस, वाटर हीटर, मिक्सर, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, मोटर, करीब 15 किलोग्राम चावल, थर्मस, बच्चों के खिलौने और 190 रुपये नकद समेत कई सामान बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सहीबून निशा ने 8 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि 7/8 अक्टूबर की रात अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर का टिनशेड तोड़कर मोबाइल फोन, नकदी और घरेलू सामान चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान का संबंध दो मुकदमों से भी बताया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम: थानाध्यक्ष मनीष पटेल, उपनिरीक्षक शिवम सिंह, अंकित राय तथा कांस्टेबल चन्द्रप्रकाश यादव, अभय कुमार सिंह और राजेश चौहान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!