Uncategorized

सिद्धार्थनगर पुलिस में शोक की लहर, उपनिरीक्षक मान सिंह का इलाज के दौरान निधन

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के कठेला समयमाता थाने पर तैनात उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस मान सिंह का शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से सिद्धार्थनगर पुलिस परिवार में शोक की लहर है।

पुलिस विभाग के अनुसार, सुबह अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें पुलिस बल के साथ जिला मुख्यालय स्थित जे.जे. अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। मूल रूप से बलिया जनपद के निवासी मान सिंह का जन्म 1 मई 1969 को हुआ था। वह 28 फरवरी 1988 को आरक्षी पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह 28 नवंबर 2025 से कठेला समयमाता थाने पर उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे।

उनके निधन पर सिद्धार्थनगर पुलिस ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। पुलिस परिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!