मोहाना पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

सिद्धार्थनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर की गई।
पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को थाना मोहाना पुलिस ने सेशन केस संख्या 3838/2022 एवं मु0अ0सं0 117/2021 से संबंधित दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। मामला धारा 323, 325 और 504 भादवि से संबंधित है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुगेश पुत्र रामशंकर और दिनेश पुत्र रामशंकर, दोनों निवासी रामपुर टोला भारी, थाना मोहाना, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयमाल, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार भारती, हेड कांस्टेबल अशरफ अली और कांस्टेबल विकास विश्वकर्मा शामिल रहे।




