Uncategorized

गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत 7 आदतन अपराधियों पर कार्रवाई, छह माह के लिए पाबंद

हर 15 दिन में संबंधित थाने में देनी होगी हाजिरी, शर्तों के अनुपालन का भी आदेश

महराजगंज। अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने सितंबर माह में उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, सितंबर में 7 मामलों का निस्तारण करते हुए सात आदतन अपराधियों को छह माह की अवधि के लिए पाबंद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पाबंद किए गए सभी व्यक्तियों को छह माह तक प्रत्येक 15 दिन में संबंधित थाना प्रभारी के समक्ष उपस्थित होकर हाजिरी देने और निर्धारित शर्तों का पालन करने का आदेश दिया गया है।

छह माह के लिए पाबंद किए गए व्यक्ति

  1. अक्षय जायसवाल उर्फ तपेश्वर कुमार जायसवाल — ढोढिला वार्ड नंबर 10, नगर पंचायत घुघली, थाना घुघली।
  2. जयसिंह यादव उर्फ कौशल — बरगदवा, नगर पंचायत निचलौल, थाना निचलौल।
  3. संजय यादव — धरमौली, थाना श्यामदेउरवा।
  4. अंगद भारती — कोहड़वल, टोला सिसवाडीह, थाना निचलौल।
  5. अजीम खां — तरकुलवा उर्फ भटगांवा, थाना श्यामदेउरवा।
  6. हरिशंकर चौबे — मौजा दुबौलिया, टोला पंचगावा, थाना बृजमनगंज।
  7. अभिमन्यु उर्फ मनोहर उर्फ अन्नू — बेलटीकर, थाना घुघली।

पुलिस का कहना है कि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध गुण्डा नियंत्रण अधिनियम समेत अन्य प्रचलित कानूनों के तहत विधिक कार्रवाई लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!