Uncategorized

महिला सशक्तीकरण और बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सिद्धार्थनगर। ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर-6 के आदर्श पंचायत भवन में महिला सशक्तीकरण और बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मिशन शक्ति टीम थाना कपिलवस्तु और मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान, सिद्धार्थनगर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में मिशन शक्ति प्रभारी एसआई रविन्द्र यादव और एसआई सुमेर यादव ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी दी। महिलाओं को किसी भी प्रकार की हिंसा या समस्या की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन और पुलिस सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया।

वहीं मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राम शंकर ने बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए। बच्चों को बाल श्रम, बाल विवाह और अन्य जोखिमों से सुरक्षित रखना परिवार, पंचायत और समुदाय की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रदीप चौधरी, पंचायत सचिव मनोहर बरनवाल, पंचायत सहायक राम शरण यादव, प्रधान प्रतिनिधि विनय चौधरी सहित मिशन शक्ति टीम, आशा कार्यकत्रियां, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां और अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर पंचायत स्तर पर सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!