Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

गांधी जयंती के अवसर पर आईटीएम कैंपस में चला स्वच्छता अभियान

आईटीएम कैंपस, 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज आईटीएम कैंपस में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कैंपस परिसर की साफ-सफाई की गई और विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अभियान के दौरान परिसर के विभिन्न हिस्सों में साफ-सफाई की गई तथा कूड़ा-कचरा एकत्र कर उचित स्थान पर निस्तारित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।

इस दौरान आईटीएम ग्रुप के चीफ अकाउंट ऑफिसर श्री अरविंद वर्मा एनएसडीसी प्रभारी जयंत मणि,कैंपस इंचार्ज विनोद गौण,सफाई इंचार्ज राम अवतार आदि मौजूद रहे

कार्यक्रम के माध्यम से महात्मा गांधी के स्वच्छता और स्वच्छ भारत के प्रति उनके विचारों को याद किया गया। सभी ने स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।इस दौरान दिव्या पब्लिक स्कूल में भी गांधी जयंती हर्षों उलास के साथ मनाया गया जिसमें श्री उमेश द्विवेदी ,श्रीमती शैल श्रीवास्तव, अकाउंट सूरज वरुण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!