Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

कार्यकर्ताओं के दम पर यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी बसपा: घनश्याम चंद्र खरवार

महराजगंज। आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं की ताकत के दम पर उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। देश और प्रदेश में जिस तरह का राजनीतिक माहौल बना हुआ है, उससे आमजन एक बार फिर बसपा शासनकाल को याद कर रहा है। यह बातें बसपा के पूर्व लोकसभा एवं राज्यसभा सांसद तथा गोरखपुर मंडल समेत कई मंडलों के मुख्य मंडल प्रभारी घनश्याम चंद्र खरवार ने नगर के एक मैरेज हॉल में आयोजित बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है और विचारधारा कभी खत्म नहीं होती। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा के चार बार के शासनकाल में बिना किसी भेदभाव के सर्वसमाज का विकास हुआ और कानून का राज स्थापित किया गया। उन्होंने दावा किया कि उस दौरान सांप्रदायिक शक्तियां परास्त हुई थीं और आने वाले समय में एक बार फिर प्रदेश में बसपा का शासन स्थापित होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य मंडल प्रभारी प्रो. डॉ. मदन राम ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान सरकार की जनविरोधी एवं सांप्रदायिक नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अब आमजन के सामने बहुजन समाज पार्टी ही एकमात्र विकल्प के रूप में मौजूद है।

कार्यक्रम का संचालन घनश्याम दास ने किया। बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी सुरेश चंद्र भारती, सुरेश कुमार गौतम, देवेंद्र कुमार गौतम, हरेंद्र कुमार गौतम, ऋषि कपूर, असगर अली, रमेश कुमार, जिलाध्यक्ष नारद राव, लालजी पांडे, तबारक हुसैन, अशोक प्रताप निषाद, अनिल गौतम, सूरज नायक, राहुल कुमार, रब्बुल हसन, सुभाष चंद्र भारती (विधानसभा प्रभारी-फरेंदा), सुमित कुमार, सोनू गौतम, रमेश चंद गौतम, प्रकाश राव, अयोध्या चौरसिया, फजले रसूल, मुबारक अली, अजय कुमार गौतम, नंदू प्रसाद, दुर्विजय गौतम, देवेंद्र भारती, सदानंद गौतम, श्याम बिहारी, बालमुकुंद राजभर, रामानुज मौर्य, सुनील गौतम, संतोष कुमार गौतम, नजरुल्लाह खान, मोतीलाल, नदीम अहमद अब्बासी, धर्मेंद्र राव, नंदलाल गौतम समेत बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!