Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

न्यायालय के आदेश पर फरार अभियुक्त के घर धारा 82 की कार्रवाई, घर पर चस्पा किया नोटिस

सिद्धार्थनगर। थाना सिद्धार्थनगर पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एक अभियुक्त के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की। पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर पहुंचकर न्यायालय के आदेश की प्रति चस्पा करने के साथ ही गांव में मुनादी भी कराई।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ मु0अ0सं0 404/2023 थाना सिद्धार्थनगर में वांछित अभियुक्त मुजम्मिल खान पुत्र तज्जमुल हुसैन, निवासी पिपरी बुजुर्ग, टोला भदोखर, थाना इटवा, जनपद सिद्धार्थनगर के विरुद्ध न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन, एफटीसी प्रथम, सिद्धार्थनगर द्वारा जारी धारा 82 सीआरपीसी के आदेश की तामिला कराने पहुंचे।

पुलिस टीम जब अभियुक्त के गांव स्थित घर पहुंची तो मकान पर ताला बंद मिला। इसके बाद न्यायालय के आदेश की एक प्रति ग्राम प्रधान अबुसाद, बीडीसी वजाउद्दीन तथा गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में अभियुक्त के घर के दरवाजे पर चस्पा की गई।

वहीं, आदेश की दूसरी प्रति गांव के प्राथमिक विद्यालय स्थित सार्वजनिक स्थान पर चस्पा की गई, ताकि इसे आम लोग देख सकें। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान फिरोज निवासी सुभाष नगर, थाना नौगढ़ द्वारा गांव में घूम-घूमकर मुनादी भी कराई गई।

पुलिस ने बताया कि धारा 82 सीआरपीसी के तहत की गई उक्त कार्रवाई की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!