Uncategorized
त्रिलोकपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक, त्योहार को लेकर दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से त्रिलोकपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, डी.जे. संचालकों, पत्रकारों एवं ग्राम प्रहरियों ने हिस्सा लिया।
थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने उपस्थित लोगों से पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। साथ ही डी.जे. एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का संचालन माननीय न्यायालय के निर्धारित आदेशों के अनुरूप करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में त्योहार के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने और कानून-व्यवस्था कायम रखने पर जोर दिया गया।




