Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

सिद्धार्थनगर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ मिश्रौलिया थाने में मु0अ0सं0 150/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है।

अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त बावी देवल पुत्र साहब राम निषाद, निवासी सोनबरसा उडवलिया, थाना मिश्रौलिया, को ग्राम गोनरा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिग्विजय नाथ दूबे और कांस्टेबल चन्द्रेश कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!