Uncategorized
सिद्धार्थनगर: मोहाना थाना समाधान दिवस में जनसुनवाई, कूड़ा नदी का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने थाना मोहाना में जनसुनवाई की। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वहीं, मौसम विभाग के भारी बारिश और आंधी के अलर्ट को देखते हुए अधिकारियों ने थाना क्षेत्र में कूड़ा नदी के जलस्तर का निरीक्षण किया। नदी किनारे बसे ग्रामीणों को सतर्क रहने और नदी के पास न जाने के लिए जागरूक किया गया।
सभी चौकी प्रभारियों और PRV-112 को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह सहित पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।



