Uncategorized
सोनौली सीमा पर 600 ग्राम संदिग्ध चरस बरामद, नेपाली नागरिक हिरासत में

महराजगंज, 23 सितंबर। भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली में बस चेकिंग के दौरान 22वीं वाहिनी एसएसबी की टीम ने एक नेपाली नागरिक के कब्जे से 600 ग्राम चरस जैसा संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद किया।
एक चाउ-चाउ के कार्टून की एक्स-रे जांच में संदिग्ध वस्तु मिलने पर तलाशी ली गई। टेप से लिपटे पैकेट में संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी की पहचान धीरेन्द्र धर्ती मगर (31), निवासी बाग्लुङ, नेपाल के रूप में हुई। उसके पास से नेपाली मुद्रा ₹11,200 और भारतीय मुद्रा ₹320 भी मिली।
पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह पदार्थ को सोनौली के रास्ते दिल्ली और फिर शिमला ले जाकर बेचने की योजना बना रहा था। एसएसबी ने बरामद सामग्री और आरोपी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, गोरखपुर को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया।




