लुक आउट सर्कुलर के आधार पर IGI एयरपोर्ट पर पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, सोनौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर (LOC) के आधार पर नई दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर पकड़े गए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना सोनौली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 77/2026 में धारा 319(2), 336(3), 338, 340(2), 61(2) BNS एवं 34 आधार अधिनियम के तहत मित्रलाल खनाल (45) वांछित था। अभियुक्त मूल रूप से वार्ड नंबर 13, दमक, जिला झापा, नेपाल का निवासी है और उसका वर्तमान पता वैष्णव नगर, रमणरेती, वृन्दावन बांगर, मथुरा, उत्तर प्रदेश बताया गया है।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कराया गया था। इसी क्रम में उसे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI), नई दिल्ली पर पकड़ा गया। सूचना मिलने के बाद सोनौली पुलिस टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को हिरासत में लिया और गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय, जनपद महराजगंज के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
मित्रलाल खनाल पुत्र कपिला मुनि खनाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 13, दमक, जिला झापा, नेपाल। वर्तमान पता—वैष्णव नगर, रमणरेती, वृन्दावन बांगर, मथुरा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक उमाकान्त सरोज, हेड कांस्टेबल अनूप कुमार, कांस्टेबल बबलू यादव, कांस्टेबल अनूप मिश्रा एवं कांस्टेबल रोहित रावत।




