Welcome to Rahasya News   Click to listen highlighted text! Welcome to Rahasya News
Uncategorized

पथरा बाजार में दो शातिर चोर गिरफ्तार, औजार और ₹12,600 बरामद

सिद्धार्थनगर। पथरा बाजार पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की योजना बना रहे दो आरोपियों शाकिब और अब्दुल रहमान, निवासी टिकरिया, डुमरियागंज को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, दोनों को बनगवा पड़ाइन मोड़ से अजगरा जाने वाले मार्ग पर एक मकान के पास से चोरी के औजार और ₹12,600 नकद के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने थाना पथरा बाजार में मु0अ0सं0 77/2026, धारा 313, 317(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ डुमरियागंज, खेसरहा, चिल्हिया और पथरा बाजार थानों में चोरी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!